छत्तीसगढ़ कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित

शुक्रवार, 10 मई 2019 (15:42 IST)
रायपुर। छत्‍तीसगढ़ बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए। इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 8 लाख छात्रों ने भाग लिया था।
 
10वीं कक्षा में रायगढ़ की निशा पटेल ने 99.33% के साथ पहले नंबर रहीं। वहीं 12वीं में योगेंद्र वर्मा ने 97.40% के साथ टॉप किया है। परीक्षा परिणाम results.cg.nic.incgbse.nic.in पर देखे जा सकते हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी