CM धामी ने लोक कलाकारों संग खेली होली, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, पर्व को बताया सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड में होली का रंग अब अपने पूरे शबाब पर है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निवास पर होली का अलग ही रंग देखने को मिला। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री धामी भी ब्रज के रास कलाकारों और होल्यारों के साथ झूमते नजर आए। होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया और इसे सांस्कृतिक विरासत और समरसता का प्रतीक बताया।
मुख्यमंत्री धामी होल्यारों के साथ झूमते नजर आए
उत्तराखंड में होली का रंग अब अपने पूरे शबाब पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निवास पर होली का अलग ही रंग देखने को मिला। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री धामी भी ब्रज के रास कलाकारों और होल्यारों के साथ झूमते नजर आए।
मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना
होली के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया और इसे सांस्कृतिक विरासत और समरसता का प्रतीक बताया।
काशीपुर नगर निगम प्रांगण में होली मिलन कार्यक्रम 'रंगोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक गायकों व होल्यारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में पारंपरिक लोकधुनों पर मुख्यमंत्री धामी भी ब्रज के रास कलाकारों और होल्यारों के साथ झूमते नजर आए। कुमाऊं से आई होल्यारों की टोली ने जब 'आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली' की आवाज लगाई, तो वहां मौजूद हर शख्स के पांव अपने आप थिरकने लगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पूरे कार्यक्रम में एक नेता के रूप में नहीं, बल्कि उत्तराखंड के एक आम बेटे की तरह मौजूद लगे। लोक कलाकारों के साथ कदम मिलाकर थिरकना हो या उन्हें करीब से सुनना, धामी हर पल उनके साथ थे।
Edited By : Chetan Gour