मुख्यमंत्री शिवराज का हेलीकॉप्टर राह भटका

शुक्रवार, 29 अप्रैल 2016 (15:13 IST)
-कीर्ति राजेश चौरसिया
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को कटनी जाते समय रास्ता भटक गया।
मुख्‍यमंत्री के हेलीकॉप्टर को कटनी के साईना स्कूल में उतरना था, लेकिन आधा घंटे से ज्यादा समय तक उनका हेलीकॉप्टर में हवा ही में चक्कर काटता रहा। लोकेशन क्लियर होने के बाद ही निर्धारित स्थान पर उतरा।
 
दरअसल, शिवराज कांग्रेस शासनकाल में कैबिनेट मंत्री रहे सत्येन्द्र पाठक के निधन पर अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। उन्हें पाठक के भट्टा मोहल्ला स्थित निवास पर पहुंचना था। पाठक वर्तमान विधायक और उद्योगपति संजय पाठक के पिताजी हैं। हालांकि बाद में अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद शिवराज भोपाल के लिए निकल गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें