पार्टी नेताओं को हरियाणा में बंधक बनाने पर BJP सांसद के बिगड़े बोल- आंख निकाल लेंगे, हाथ काट देंगे

शनिवार, 6 नवंबर 2021 (21:13 IST)
हरियाणा के रोहतक से भाजपा सांसद ने अपने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को बंधक बनाए जाने के बाद विवादित बयान दिया है। अरविंद शर्मा ने शनिवार को कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा कि मनीष ग्रोवर की तरफ आंख उठाई, तो आंख निकाल लेंगे। मनीष ग्रोवर की तरफ हाथ उठाया, तो हाथ काट देंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं को बंधक बनाए जाने को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने यह विवादित बयान दिया है। प्रदर्शन के दौरान अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस राज करने के लिए झटपटा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगले 25 सालों तक चक्कर काटती रहेगी, लेकिन भाजपा ही 25 सालों तक राज करने वाली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी