निर्दयी बाप ने किया मासूम बेटी से बलात्कार

गुरुवार, 18 दिसंबर 2014 (08:27 IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के जिला फरीदाबाद में पिता द्वारा अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इंद्रा कालोनी निवासी पिंकी शर्मा ने पुलिस में शिकायत दी कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है और भाजपा सीही महिला मण्डल की अध्यक्ष है। उसे कुछ महिलाओं ने बताया कि एक 9 वर्षीय लड़की के साथ उसके पिता द्वारा बलात्कार किया जा रहा है।
 
पुलिस ने छापेमारी करके लडकी को बरामद कर उसकी डॉक्टरी जांच करवाई और बलात्कार की पुष्टि होने पर उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 
एक अन्य मामले में चार साल की लड़की जब गली में खेल रही थी तब उसे धर्मबीर निवासी अजय अपनी मोटसाइकिल पर बैठाकर ले गया। धर्मबीर ने लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें