व्हाट्सअप ग्रुप से निकाला तो एडमिन पर चाकू से हमला

बुधवार, 23 मई 2018 (20:13 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर में 17 मई को चैतन्य नामक एक युवक को इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि उसने एक अन्य साथी को व्हाट्‍सअप ग्रुप से बाहर कर दिया था। 
 
दरअसल, चैतन्य (18) ने एक व्हाट्‍सअप ग्रुप बनाया था, जिसमें उसके एग्रीकल्चर कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। एक छात्र को ग्रुप से बाहर करना उसके लिए इतना घातक हो जाएगा, यह उसने कभी नहीं सोचा था।
 
हाल ही में चैतन्य ने सचिन गदख नाम के एक युवक को ग्रुप से बाहर कर दिया क्योंकि वह कॉलेज छोड़ चुका था। इस मामूली सी घटना से सचिन नाराज हो गया और 17 मई की रात अहमदनगर-मनमाड़ रोड पर उसने चाकू से चैतन्य पर हमला कर दिया। 
 
इस हमले में चैतन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर नेवासा के सोनई गांव के हैं और फरार हैं।
 
चैतन्य की शिकायत पर सचिन गदख, अमोल गदख और दो अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत अहमदनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी