खौफनाक, यूपी के यूसुफपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

रविवार, 5 जनवरी 2020 (12:45 IST)
प्रयागराज। उत्तरप्रदेश के यूसुफपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की शनिवार देर रात हत्या कर दी गई।
 
पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात विजय शंकर तिवारी और उनके परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में एक महिला, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं।
 
एक साथ 5 लोगों की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया। हत्या की वजह लूट या फिर रंजिश हो सकती है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और छानबीन में लगे हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी