मणिपुर में CRPF के जवान ने कैंप में की फायरिंग, 2 की मौत, 8 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (23:34 IST)
CRPF Camp Manipur News : मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को गोलीबारी कर अपने 2 सहकर्मियों की हत्या कर दी और 8 अन्य को घायल कर दिया। उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया है। जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली। आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
ALSO READ: कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में, CRPF आईजी बोले- सुरक्षा एजेंसियां ​​मिलकर कर रहीं काम
आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। (भाषा) (सांकेतिक फोटो)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी