दिल्ली नगर निगम उपचुनाव परिणाम, 4 वार्डों पर आप की जीत, 1 कांग्रेस के खाते में

Webdunia
बुधवार, 3 मार्च 2021 (12:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों के लिए बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में 4 वार्ड पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार जीते। 1 सीट पर कांग्रेस जीतने में सफल रही।
 
 
निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक आप के उम्मीदवार शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आगे चल रहे हैं। चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार जीतने में सफल रहा।
 
नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

<

#WATCH दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। pic.twitter.com/TTMXpPvckh

— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 3, 2021 >आप दफ्तर में जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह केजरीवाल के विकास मॉडल की जीत है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख