दिल्ली मेट्रो में होली खेल रही महिलाओं का वीडियो वायरल, एक्शन में DMRC

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 24 मार्च 2024 (07:54 IST)
Delhi metro : सोशल मीडिया पर होली से पहले एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें 2 महिलाएं ट्रेन के डिब्बे में बैठी दिखाई देती हैं और पृष्ठभूमि में हिंदी फिल्म के गाने के साथ एक-दूसरे के गालों पर होली का रंग लगाती दिखती हैं।

ALSO READ: होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) उस वीडियो का विश्लेषण कर रहा है। उसका कहना है कि यह उसकी नीतियों का उल्लंघन है।
 
डीएमआरसी का कहना है कि प्रथम दृष्टया, मेट्रो के अंदर इस वीडियो की शूटिंग की प्रामाणिकता भी संदिग्ध लगती है क्योंकि इस सामग्री को बनाने के लिए डीप फेक तकनीक का उपयोग किया गया हो सकता है।
 

Enjoy Holi In train
pic.twitter.com/ETiIeKV4k0

— Gagan pal (@ghaziabaadwala) March 23, 2024
उसका कहना है कि हमने बार-बार अभियानों और यात्री जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से हमने यात्रियों के बीच जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है और उनसे अनुरोध किया है कि वे रील न बनाएं या ऐसी किसी गतिविधि में शामिल न हों जिससे साथी यात्रियों को असुविधा हो।
 
डीएमआरसी ने कहा कि हम साथी यात्रियों से भी अनुरोध करते हैं कि जब भी वे ऐसी शूटिंग होते देखें तो तुरंत हमें सूचित करें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी