धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के सरायढेला में मंगलवार शाम बैखौफ अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या कर दी। इनमें नीरज सिंह के बाडीगार्ड अशोक यादव, चालक और सरकारी सुरक्षा गार्ड शामिल है।
इस घटना में घायल हुए सिंह और अन्य तीनों को सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना के बाद धनबाद में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।