बस की सीट के लिए आपस में भिड़ीं लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे...

रविवार, 29 मई 2022 (17:22 IST)
हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बस स्टैंड पर बस की सीट को लेकर कॉलेज की कुछ लड़कियों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो झगड़े में तब्दील हो गई। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले।

खबरों के अनुसार, बस की सीट को लेकर लड़कियों के बीच हुए विवाद और झगड़े का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान ये लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाती हुई दिख रही हैं। हालांकि कुछ लड़कियों ने इन्हें समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन ये नहीं मानीं।

आखिर बाद में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन लड़कियों के झगड़े को शांत करवाया।पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है, साथ ही उन्होंने अभिभावकों को भी बुलाया गया था।पुलिस के मुताबिक, लड़कियों में पहले से ही कुछ विवाद चल रहा था।
फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी