खौफनाक, घर के बाहर खेल रहा था 3 साल का मासूम, आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (12:51 IST)
अहमदनगर। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के एक मासूम बच्चे को नोंच-नोंच कर मार डाला।
 
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार सुबह की है। तीन साल का नन्हा आयुष प्रजापति शहर के मंगलगेट इलाके में अपने घर के नजदीक खेल रहा था तभी पांच कुत्तों के झुंड़ ने उस पर हमला कर दिया।
 
अहमदनगर नगर निगम (एएमसी) के अधिकारी ने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता और पड़ोसियों ने कुत्तों से छुड़ाया और सरकारी अस्पताल ले गए। घटना में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया था। 
 
उन्होंने बताया कि पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाते समय बच्चे ने शाम चार बजे के करीब दम तोड़ दिया। एएमसी ने बच्चे के परिवार को एक लाख रूपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी