बीकानेर में खाली ट्रेन हुई बेपटरी, कई रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (10:54 IST)
जयपुर। बीकानेर के रेल यार्ड में एक खाली यात्री गाड़ी के पटरी से उतर जाने से कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने शुक्रवार को बताया कि बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में गुरुवार देर रात रेल बेपटरी हो जाने के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
 
इसके अनुसार गाड़ी संख्या 04702 लालगढ़-अबोहर 1 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 14722 अबोहर-जोधपुर रेलगाड़ी 1 दिसंबर को अबोहर के स्थान पर लालगढ़ से संचालित होगी। इस हादसे का असर इस मंडल से संचालित होने वाली कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी