जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़, 3 जवान घायल

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022 (08:59 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। 
 
उत्तरी कश्मीर में बारामूला के मालवाह इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाश अभियान शुरू किया था।
 
आतंकवादियों के सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी आतंकवादियों की गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
 
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट कर बताया, 'शुरुआती गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं। अभियान जारी है। आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।'

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी