अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी के लिए पंजाब में पूर्व AAP नेता कुमार विश्वास के विरुद्ध केस दर्ज

बुधवार, 20 अप्रैल 2022 (18:08 IST)
नई दिल्ली। Kumar Vishwas News : आम आदमी पार्टी के खिलाफ टिप्पणियों के मामले में पंजाब पुलिस मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस नेता अलका लांबा के घर पहुंच गई है।
 
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने भी ट्विटर पर दावा किया पंजाब पुलिस उनके घर भी पहुंच चुकी है। कुमार के समर्थन में ट्वीट भी किया कि अब सबको समझ आ गया होगा कि केजरीवाल को पुलिस क्यों चाहिए थी?
खबरों के मुताबिक कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 505, 323, 341, 506 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ सदर थाने के इंस्पेक्टर सुमित मोर की अगुवाई में पंजाब पुलिस नोटिस रिसीव करवाने गई है।
 
चुनाव के समय दिया था बयान : पंजाब चुनाव के समय कुमार विश्वास के बयान पर खलबली मच गई थी। कुमार ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वे पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे या एक स्वतंत्र राष्ट्र (खालिस्तान) के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी