जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, आतंकी ढेर

शुक्रवार, 25 जून 2021 (15:02 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 1 आतंकवादी को ढेर कर दिया। इलाके में अभी 2 और आतंकियों के छिपे होने की खबर है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बल ने शोपियां जिले के हंजीपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। इस बीच आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
 
आतंकवादियों के सुरक्षा बल पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षाबलों ने भी इसका करारा जवाब दिया।
 
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी