जमानत पर छूटे बाप ने फिर किया 11 साल की मासूम से दुष्कर्म

भाषा

गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (19:11 IST)
नगांव (असम)। असम के नगांव जिले में एक व्यक्ति को अपनी 11 वर्षीय बेटी से कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुछ समय पहले बाप जमानत पर छूटा था। 
 
पुलिस ने बताया कि बलात्कार की आखिरी घटना 20 सितंबर को कचुआ थाना क्षेत्र के लोंगजाप स्थित आरोपी के घर पर हुई थी। अपराध करने के बाद आरोपी पिता अपने घर से भाग गया।
 
पूरी घटना सुनकर लड़की की मां ने जब स्थानीय लोगों से संपर्क किया तो किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि महिला ने 27 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस तुरंत हरकत में आई और उसी दिन आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी