महिला के खिलाफ ऑनलाइन आपत्तिजनक टिप्पणी, गिरफ्तार

शनिवार, 28 नवंबर 2015 (15:53 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर एक महिला के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर 26 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।


जांच अधिकारी एसआई वियजपाल अत्री के मुताबिक अंकित नामक यह शख्स महिला से प्यार करता था। वह कथित तौर पर शादी के लिए महिला पर दबाव डालने लगा।

महिला के माता-पिता ने उसकी शादी एक दूसरे व्यक्ति से तय कर दी। इसके बाद अंकित ने कथित तौर पर सोशल नेटवर्किंग फेसबुक पर महिला के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश डाल दिया। उसने महिला के मंगेतर को भी संदेश भेजा जिसने बाद में सगाई तोड़ दी।

महिला के माता-पिता ने अंकित के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें