मुंबई में 60 मंजिला इमारत में लगी भयावह आग, जान बचाने के लिए कूदा शख्‍स

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (12:44 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लालबाग के पास शुक्रवार को एक 60 मंजिला इमारत में भयावह आग लग गई। आग इमारत की 19वीं मंजिल पर लगी। अब वह फैलकर 17वीं और 25वीं मंजिल तक पहुंच चुकी है।
 
आग में कुछ मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच आग में फंसा एक युवक इमारत से कूद गया। बिल्डिंग से युवक के कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अविघ्ना पार्क बिल्डिंग के आग लगने के बाद घायल हुए एक शख्‍स को अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी दुर्घटनास्थल पर पहुंची।
 

Mumbai | One person injured in fire at Avighna Park apartments, Curry Road: Fire Department

Mayor Kishori Pednekar arrives at the incident site pic.twitter.com/DRvGRTU4fv

— ANI (@ANI) October 22, 2021
दमकल की 12 से 18 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह आग जिस इमारत में लगी है, वह निर्माणाधीन इमारत है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी