मुंबई के गोरेगांव में 7 मंजिला इमारत में आग, 7 लोगों की मौत

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023 (07:33 IST)
Mumbai fire : मुंबई के गोरेगांव में एक 7 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग की वजह से पार्किंग में खड़ी 4 कारे और 30 बाइक्स जलकर खाक हो गई।
 
बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि आग जय भवानी भवन में तड़के तीन बजे लगी। सात मंजिला यह इमारत गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में स्थित है। आग से प्रभावित लोगों को जोगेश्वरी में एक ट्रॉमा सेंटर में और जुहू के कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। आग बुझाने के अभियान में दमकल की 8 गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी