Panchayat Election: बिहार में चौथे चरण का मतदान शुरू, बूथों पर पहुंचने लगे मतदाता

बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (08:16 IST)
पटना। बिहार में चौथे चरण का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। कई जगहों पर अभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहां भी मतदान जल्‍द ही शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे हैं। वोटरों की कतारें लंबी हो रही हैं।

ALSO READ: यूपी चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनावों में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस
 
नालंदा, गया, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गोपालगंज, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, रोहतास, पटना, अरवल, सारण, सिवान, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, भागलपुर आदि में मतदान शुरू हो गया।

ALSO READ: चुनाव : क्या है यूपी का मूड, अनुप्रिया ने कहा- BJP से ही रहेगा गठबंधन
 
चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों में 20 अक्टूबर को मतदान और 22 व 23 अक्टूबर को बिहार में पंचायत चुनाव के लिए मतगणना होगी। सोमवार की शाम चौथे चरण के चुनाव प्रचार का शोर थम गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में बांका के बौंसी प्रखंड में 14 पंचायतों के लिए जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया, वार्ड सदस्य, ग्राम कचहरी के सरपंच और पंच पद के लिए बुधवार को मतदान होगा।(फ़ाइल चित्र)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी