Gujarat में लड़कियां नहीं कर सकेंगी स्मार्टफोन का इस्तेमाल, जारी हुआ फरमान

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (18:39 IST)
Gujarat Girls use mobile Ban : गुजरात में लड़कियों के मोबाइल फोन इस्तेमाल पर बैन लगा दिया गया है। दरअसल, गुजरात के ठाकोर समुदाय ने एक नया आदेश जारी किया कि, लड़कियां अब मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगी। हालांकि इस नए आदेश से लड़कियों में गुस्सा भी है।
 
मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर ठाकोर समुदाय ने प्रतिबंध लगा दिया है। समुदाय ने परंपराओं में सुधार लाने के लिए प्रस्ताव पारित करते हुए लड़कियों को मोबाइल फोन का उपयोग करने से रोकने का फैसला किया। 
 
प्रेम संबंधों, लड़कियों और लड़कों के बीच दोस्ती, या अंतरजातीय विवाहों का उल्लेख किए बिना समुदाय का विचार था कि नाबालिग लड़कियों में सेल फोन के इस्तेमाल के कारण बहुत सारी गलत चीजें हो रही हैं और इसलिए उन्हें मोबाइल के इस्तेमाल पर बैन लगा देना चाहिए। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी