गुजरात में 5 ट्रेन परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (17:55 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद मंडल में पटरियों पर जलभराव के कारण चार ट्रेन गुरुवार को और एक ट्रेन शुक्रवार को परिवर्तित मार्ग पर चलेंगी। यह जानकारी पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने दी।  
        
पश्चिम रेलवे अहमदाबाद मंडल के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार को ट्रेन संख्या 22956 भुज-बांद्रा टर्मिनस को भीलडी-पालनपुर-अहमदाबाद, 22955 बांद्रा टर्मिनस-भुज को अहमदाबाद-पालनपुर-भीलडी, 14312 भुज-बरेली को भीलडी-पालनपुर, 14311 बरेली-भुज को पालनपुर-भीलडी होकर चलाया जाएगा, जबकि 14806 बाडमेर-यसवंतपुर एसी एक्सप्रेस कल समदडी जं-लूनी-मारवाड जं-आबूरोड-पालनपुर-अहमदाबाद होकर चलेगी। (वार्ता)
अगला लेख