बिहार में मुर्दे को लगाई हथकड़ी, जानिए क्‍या है मामला...

सोमवार, 21 फ़रवरी 2022 (11:30 IST)
मरे हुए कैदी को हथकड़ियों में बांधकर अस्पताल पहुंचाने की बिहार के हाजीपुर में जेल प्रशासन की अमानवीय और शर्मनाक करतूत सामने आई है। लेकिन अस्पताल ने जेल प्रशासन की पोल खोल दी। बाद में लोगों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया।

खबरों के अनुसार, बिहार की हाजीपुर में जेल में कैदी की मौत हुई तो जेल प्रशासन ने मरे हुए कैदी को हथकड़ियों में बांधकर अस्पताल पहुंचा दिया। जेल प्रशासन ने परिजनों से कहा कि बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन भागे-भागे अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में कैदी का शव मिला।

लेकिन अस्पताल ने जेल प्रशासन की पोल खोल दी। परिजनों ने जब अस्पताल प्रशासन से सवाल जबाब किया तो अस्पताल प्रशासन ने जेल प्रशासन की काली करतूत से पर्दा हटा दिया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि जेल से अस्पताल पहुंचा कैदी यहां पहुंचने से पहले ही मर चुका था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी