गृहमंत्री मिश्रा ने किया कटाक्ष, बोले- दिग्विजय ने ली कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी...

सोमवार, 24 जनवरी 2022 (13:01 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिंह ने कांग्रेस को समाप्त करने की सुपारी ले ली है। डॉ. मिश्रा ने चर्चा में कहा कि सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की सुपारी ले ली है।
Koo App

सिंह ने कल अपने ट्वीट में कहा था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के हिंदुत्व के बारे में विचार सुने जाने चाहिए। वे गोलवलकर व मोहम्मद अली जिन्ना दोनों के विचारों के विरोधी थे। डॉ. मिश्रा उनके इसी ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
Koo App

वहीं रविवार को सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात के बारे में डॉ. मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान से दिग्विजय सिंह की मुलाक़ात में कमलनाथ का जाना दोनों की मित्रता पर प्रश्नचिन्ह लगा देता है। वास्तव में कांग्रेस के ये दोनों नेता ही एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं।(वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी