MP : लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर का कलेक्टर बनाया गया

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (23:53 IST)
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ को मध्यप्रदेश सरकार ने श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। 2010 बैच के आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर केंद्र को सौंपी है।
 
सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार देर रात आदेश जारी किए। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है। लोकेश जांगिड़ पर्यावरण विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी