CM शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी बने IPS मकरंद देऊस्कर

विकास सिंह

गुरुवार, 26 मार्च 2020 (23:11 IST)
भोपाल। आईपीएस अधिकारी मकरंद देऊस्कर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) पदस्थ किया गया है। राज्य शासन द्वारा देर रात लिए गए इस निर्णय के साथ 7 अन्य आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। 
 
इसके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दूरसंचार पुलिस मुख्यालय उपेंद्र जैन को बतौर पुलिस महानिरीक्षक भोपाल जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आर्दश कटियार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्त वार्ता पदस्थ किया गया है। 
 
डॉ एसडब्ल्यू नकवी को पुलिस मुख्यालय में अटैच करते हुए राजीव टंडन अब प्रभारी महानिदेशक ईओडब्ल्यू बनाया गया है। पूर्व के आदेश को संशोधित करते हुए एडीजी आपदा प्रबंधन एवं होमगार्ड डीसी सागर को यथावत किया गया है। 
 
प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव पुलिस मुख्यालय में अजाक शखा की नई एडीजी होगी जबकि सुशोभन बैनर्जी की नई पदस्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेएनपीए सागर की गई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी