भ्रष्टाचार पर मुश्किल में सांसद आरसीपी सिंह, जदयू ने मांगा जवाब

शनिवार, 6 अगस्त 2022 (13:01 IST)
पटना। जदयू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर भ्रष्‍टाचार के मामले में सवाल उठाए हैं। आरसीपी सिंह पर जदयू में रहते हुए करोड़ों रुपए की बेहिसाब संपत्ति अपने और अपने परिवार नाम करने के आरोप है। बिहार जदयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह ने आरसीपी सिंह को कारण बताओ नोटिस भेजकर अकूत संपत्तियों और अनियमितताओं पर जवाब मांगा है।
 
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे आरसीपी सिंह के लंबे समय से पार्टी आलाकमान से संबंध खराब चल रहे हैं। इसी वजह से उन्हें राज्यसभा का टिकट नहीं मिला और फिर केंद्रीय मंत्री का पद गंवाना पड़ा था।
 
प्रदेशाध्यक्ष द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जेडीयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति निबंधित कराई। इसमें कई तरह की अनियमितताएं नजर आ रही हैं।
 
कुशवाह द्वारा आरसीपी सिंह को लिखे गए पद में कहा गया है कि नालंदा जिले के दो जदयू नेताओं ने सबूतों के साथ उनके खिलाफ शिकायत की है। इसमें कहा गया कि आरसीपी सिंह ने उनके और उनके परिवार के नाम पर साल 2013 से 2022 के बीच अकूत अचल संपत्ति बनाई।
 

JD(U) issues notice to party leader RCP Singh over "discrepancies in immovable properties registered from 2013-2022 in his name and that of his family." The party has asked him to file his reply at the earliest. pic.twitter.com/bpbYinBQ99

— ANI (@ANI) August 6, 2022
नोटिस में कहा गया है कि पार्टी नेता नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के जीरो टॉलरेंस पर काम करते रहे हैं और इतने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन पर कभी दाग नहीं लगा और न उन्होंने कोई संपत्ति बनाई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी