केरल के सीएम विजयन का दावा, केरल सबसे कम भ्रष्ट राज्य, सिर्फ कुछ लोग भ्रष्ट

शनिवार, 27 मई 2023 (15:54 IST)
Pinarayi Vijayan: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने शनिवार को कहा कि केरल को देश का सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का गौरव प्राप्त है, लेकिन कुछ भ्रष्ट लोग हैं, जो समय के साथ बदलने में असमर्थ हैं। केरल पुलिस (Kerala Police) अधिकारी संघ के राज्य सम्मेलन की शुरुआत करते हुए विजयन ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि केरल को देश में सबसे कम भ्रष्ट राज्य होने का गौरव प्राप्त होने पर गर्व है, लेकिन हम यह नहीं कह सकते कि हमारी सरकारी सेवा भ्रष्टाचार से पूरी तरह मुक्त है। क्यों? क्योंकि सेवाओं में कुछ ऐसे भ्रष्ट लोग हैं, जो अब भी समय के साथ बदलने में असमर्थ हैं।
 
विजयन ने कहा कि ऐसे लोग सभी सेवाओं में हैं। हम ऐसे लोगों को किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस तरह के 'दुष्ट लोग' अवैध कृत्यों में लिप्त हैं और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। अधिकारियों को इन भ्रष्ट लोगों का विरोध करना चाहिए और इस तरह के कदाचारों के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित करना चाहिए। इसे एक जिम्मेदारी माना जाना चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी