स्कूल कैब के कंडक्टर ने केजी छात्रा से छेड़छाड़ की, आरोपी गिरफ्तार

शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (09:49 IST)
उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में एक स्कूल के कैब कंडक्टर ने साढ़े तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि सराय रोहिल्ला के एक स्कूल में लोअर केजी की एक छात्रा निजी कैब से आती-जाती थी। लड़की की मां एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। बच्ची की मां ने 23 दिसंबर को उसे परेशान देखा लेकिन उसने सोचा कि उसकी तबियत ठीक नहीं होगी।
 
तीन दिन बाद वह उसे एक डॉक्टर के पास ले गयी जिसने यौन उत्पीड़न का संदेह व्यक्त किया।
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मां एक छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज किया और उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें