रेप के बाद हुई थी हत्या, सबूत मिटाने के लिए पेड़ से लटकाए शव, 6 आरोपी गिरफ्तार

गुरुवार, 15 सितम्बर 2022 (10:30 IST)
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में 2 नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके हुए मिलने के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बलात्कार के बाद लड़कियों की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों ने पहले लड़कियों से दोस्ती की और फिर रेप के बाद हत्या कर दी। दोनों लड़कियों की हत्या गला दबाकर की गई और हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। 2 आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
 
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और लालपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने सक्ष्यों को मिटाने की भी कोशिश की थी। आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए थे। पुलिस ने धारा 302, 306 और POCSO के तहत केस दर्ज किया गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी