बेंगलुरू के एक स्कूल में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप (वीडियो)

सोमवार, 8 फ़रवरी 2016 (10:55 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु के वरथुर के पास एक तेंदुआ एक निजी स्कूल में घुस गया और उसने लोगों पर हमला कर दिया जिसके चलते एक पशुचिकित्सक सहित वनविभाग के तीन कर्मी घालय हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार दिनभर चले अभियान के बाद तेंदुए को बेहोश कर काबू में किया गया।  रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था अन्यथा यह तेंदुआ कई लोगों को घायल कर सकता था।
विबग्योर स्कूल के सीसीटीवी में सुबह चार बजकर करीब 13 मिनट पर तेंदुआ पहली बार देखा गया था। रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था। स्कूल प्राधिकारियों ने वन विभाग और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। 
तेंदुआ दिन में स्कूल परिसर से भाग गया और पास की झाड़ियों में जाकर छिप गया। अधिकारियों ने कहा कि प्राधिकारी उसे पकड़ने की कोशिश कर ही रहे थे तभी तेंदुआ स्कूल भवन की दीवार फांद कर वापस स्कूल परिसर में आ गया और फिर उसे बेहोश कर दिया गया। 

वेबदुनिया पर पढ़ें