यह सीरीज बीबीसी के आउटलेट्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चल रही है। इसमें भारत के साथ ही पाकिस्तान के लोगों की कहानियों को भी दिखाया जाएगा। ये कहानियां सुरभि टंडन द्वारा निर्देशित Life at 50°C में दिखाई जा रही हैं। बीबीसी हिंदी, बीबीसी गुजराती, बीबीसी डॉट कॉम पर ये प्रसारित की जा रही हैं। 30 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
परेशानियों के हल के तरीकों को बताया गया है। ऐसी एक कहानी है दादी शकीला बानो की, जो अहमदाबाद की रहने वाली हैं। अहमदाबाद में तापमान 45 से 48 डिग्री तक रहता है। शकीला और उनके पोते गर्मी भरे कमरे में सोने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शकीला बानो ने अपने घर की छत को पेंट कर गर्मी से राहत पाने का किफायती तरीका निकाल लिया।
उधर लद्दाख में पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक बर्फ के प्रयोग के लिए नया तरीका विकसित किया है, क्योंकि यहां के लोगों का जीवन नदियों पर निर्भर है और नदियां ग्लेशियर से। ग्लेशियर पर जलवायु परिवर्तन का असर हो रहा है और वे तेजी से पिघल रहे हैं। वांगचुक ने कृत्रिम ग्लेशियर बना रहे हैं।