हरियाणा में बड़ा हादसा, लोगों पर गिरा जलता हुआ 'रावण', कई झुलसे

बुधवार, 5 अक्टूबर 2022 (21:27 IST)
यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में दशहरा के मौके पर बुधवार को रावण दहन कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां शहर के दशहरा ग्राउंड में रावण पुतला जलने के दौरान अचानक ढह गया, जिसके कारण वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है।

खबरों के अनुसार, हरियाणा के यमुनानगर शहर में रावण दहन के दौरान बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। खबरों के अनुसार, 7 से 12 लोगों के घायल होने की खबर है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में दर्जनों लोग पुतले में आग लगने के बाद नीचे गिर रहे उनके जलते हुए टुकड़े बटोर रहे थे। इसी दौरान अचानक जलता हुआ पुतला उनके ऊपर जा गिरा है। जलता हुआ पुतला नीचे गिरने के बाद मैदान में मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है। रावण के पुतले के बाद मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले का दहन हुआ था। आस्था के चलते लोग रावण कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों की लकड़ी घर लेकर जाते हैं।

यमुनानगर शहर थाना प्रभारी कमलजीत के मुताबिक, रावण के पुतले की लकड़ी उठाने के लिए कुछ लोग अंदर आए थे। रावण के पुतले का ढांचा गिरा है, लेकिन ढांचा गिरने से किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। Edited by Chetan Gour (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी