शहीद के गम में पत्नी ने कुएं में कूदकर जान दी

शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (15:32 IST)
रांची। जम्मू में तैनात सेना के 29 वर्षीय जवान बजरंग भगत का पार्थिव शरीर जब झारखंड के रांची में स्थित उनके अपने गांव बहेराटोली पहुंचा तो अंतिम संस्कार से पहले ही उनकी पत्नी मनीता ने कुएं में कूदकर जान दे दी। बाद में पति-पत्नी की एकसाथ अर्थी उठी और उन दोनों का एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
जानकारी के अनुसार इन दोनों ही की शादी 2 साल पहले हुई थी। सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बजरंग की मौत 29 दिसंबर की रात बिस्तर से गिर जाने के कारण हुई थी। इस घटना के बाद से ही बजरंग के घर और गांव में मातम पसरा हुआ था।
 
जवान के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने पर उसकी पत्नी इसे सहन नहीं कर सकी और घर से कुछ दूरी पर मौजूद कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। इस दर्दनाक घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सुबहमनीता का शव कुएं से निकाला गया और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेजा गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी