महाराष्ट्र : नागपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, 3 लोग गिरफ्तार

शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (18:28 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में 17 वर्षीय एक लड़की के साथ बलात्कार के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि मनकापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक पीड़िता का दूर का रिश्तेदार है, जो 12वीं कक्षा का छात्र है। वह एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी पीड़िता को नागपुर के वाकी इलाके के एक फार्म हाउस में ले गया, जहां दो अन्य लोग उसके साथ शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि तीनों ने पीड़िता को शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसके साथ बलात्कार कर उसका वीडियो बनाया।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। अधिकारी ने कहा कि लड़की ने बाद में अपने परिवार को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी