नोएडा : बहू से बलात्कार का आरोपी ससुर गिरफ्तार

शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (18:21 IST)
नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने अपनी बहू से बलात्कार के आरोपी ससुर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पीड़िता के जेठ को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 मार्च को एक महिला ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके जेठ और ससुर राजवीर ने उससे बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला ने इस संबंध में एक वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराया था।
ALSO READ: मेघालय : पूर्व विधायक को 25 साल की कैद, नाबालिग से किया था दुष्‍कर्म
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी जेठ को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। घटना के समय से फरार ससुर राजवीर को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उसको अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी