महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आए मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

बुधवार, 16 अगस्त 2023 (10:52 IST)
Earthquake: महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर जिले में बुधवार सुबह 3.4 तीव्रता के भूकंप (earthquake) के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर महसूस किए गए और भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप से अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कोल्हापुर, मुंबई से करीब 375 किलोमीटर दूर पश्चिमी महाराष्ट्र में स्थित है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी