मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, IMD ने जताया भारी बारिश का पूर्वानुमान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 10 जून 2024 (14:37 IST)
Monsoon arrived in Mumbai: मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) के पहुंचने के एक दिन बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यहां सोमवार को मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया। मानसून पहुंचने के कारण शहर में रविवार को बारिश हुई और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

ALSO READ: मुंबई में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, भारी बारिश से सड़कों पर लगा जाम

मानसून सामान्य समय से 2 दिन पहले पहुंचा : आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानसून सामान्य समय से 2 दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया। रविवार को भारी बारिश के बाद भायखला, सायन, दादर, मझगांव, कुर्ला, विक्रोली और अंधेरी समेत विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

ALSO READ: Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा, अनेक हिस्सों में बारिश की संभावना
 
लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित : अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानों में पटरियों पर पानी भरने के कारण लोकल ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुईं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार की सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में द्वीप शहर में औसतन 99.11 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई के पूर्वी हिस्सों में 61.29 मिमी और पश्चिमी क्षेत्रों में 73.78 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने सोमवार को शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश होने, आंधी आने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी