अटारी बॉर्डर के पास मुठभेड़, मूसेवाला हत्याकांड के 2 आरोपी ढेर

Webdunia
बुधवार, 20 जुलाई 2022 (16:19 IST)
अमृतसर। सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बुधवार को पंजाब पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब अटारी बॉर्डर के पास मुठभेड़ में 2 आरोपियों को मार गिराया।
 
पुलिस को सूचना मिली थी कि जगरूप सिंह रूपा और मन्नू कूसा यहां छिपे हुए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया। मुठभेड़ में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़ जारी थी।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख