मुंबई में मकान ढहने से तीन की मौत, 10 घायल

गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (12:05 IST)
मुंबई। उपनगरीय मानखुर्द में शुक्रवार को एक मकान के ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।
 
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि मानखुर्द में एमएचडीए कॉलोनी के नजदीक स्थित मकान में आग लगने की वजह से सुबह करीब सवा छह बजे यह दुर्घटना हुई।
 
मुंबई नगर निकाय के आपदा नियंत्रण कक्ष से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मकान के ढहने से चार महिलाएं और सात बच्चों समेत 13 लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। एक की मौत उपचार के दौरान हो गई। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें