मुंबई में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम पर बवाल, नाना पटोले ने उठाए सवाल

शुक्रवार, 17 मार्च 2023 (15:09 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पहले बवाल हो गया। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्ठी लिखकर कहा कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री का यह कार्यक्रम नहीं आयोजित होना चाहिए।
 
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने ट्वीट कर कहा कि संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाला बयान देकर धीरेंद्र शास्त्री ने लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, उनके कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि यदि मीरा रोड पर धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की अनुमति दी जाती है, तो लोगों को गुमराह किया जा सकता है और उनकी भावनाओं और विश्वास के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है।
 

धिरेंद्र शास्त्री यांच्या मीरा रोड येथील कार्यक्रमाला परवानगी दिल्यास जनतेची दिशाभूल करून त्यांच्या भावनांशी, श्रद्धेशी खेळ मांडला जाऊ शकतो. pic.twitter.com/QZzM1det35

— Nana Patole (@NANA_PATOLE) March 16, 2023
उल्लेखनीय है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 18-19 मार्च को एक कार्यक्रम में मुंबई आ रहे हैं। कांग्रेस इस कार्यक्रम का विरोध कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी