निशांत कुमार JDU में शामिल, बताया आगे क्या है प्लान, कार्यक्रम में नहीं आए नीतीश कुमार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 8 मार्च 2026 (13:54 IST)
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज पटना में जेडीयू में शामिल हो गए। उन्होंने पटना स्थित जेडीयू के ऑफिस में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार जैसे मौजूद रहे। बेटे निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होने के दौरान जो कार्यक्रम हुआ। इसमें नीतीश कुमार नहीं आए। इसकी सियासत की गलियारों में काफी चर्चा रही।  नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि निशांत को उनके पिता के इस्तीफे के बाद नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। 
ALSO READ: दिल्ली में होली विवाद से हुआ हत्याकांड, 7 गिरफ्तार, MCD ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया
निशांत ने शुक्रवार को जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निवास पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर भविष्य की अपनी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की थी।
ALSO READ: ईरान-इजराइल जंग के कारण भारत का वर्ल्ड कप का सपना हुआ चकनाचूर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित किया जाएगा। जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार अपने पिता, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा भी मौजूद रहें।

पिताजी पर गर्व, बताया क्या है अगला प्लान

निशांत ने कहा कि मैं सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करूंगा। पिताजी (नीतीश कुमार) ने जो 20 साल में काम किया है, उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करूंगा। मुझे अपने पिता पर गर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह नीतीश कुमार पर विश्वास और अपना मनोबल बनाए रखें। पार्टी ज्वाइन करने के बाद अब निशांत कुमार पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, जिससे नीतीश कुमार की कमी को पूरा किया जा सके। इसके साथ ही उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी