पाक ने की LOC पर भीषण गोलाबारी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब

सुरेश एस डुग्गर

मंगलवार, 19 मई 2020 (10:57 IST)
जम्मू। जम्मू मंडल के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाक सेना आज मंगलवार सुबह से ही भीषण गोलाबारी कर रही है। भारतीय पक्ष की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की जा रही है।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
एक सेना अधिकारी के मुताबिक पाक सेना ने आज सुबह 7.30 बजे के करीब पहले सुन्दरबनी सेक्टर के कई उन गांवों को मोर्टार गोलों का निशाना बनाया था, जो एलओसी से सटे हुए हैं। बाद में उसने तोपों के मुंह खोल दिए थे।
 
अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस ओर किसी प्रकार के जानमाल की क्षति का कोई समाचार नहीं है। उनका कहना था कि भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी इलाको में जबर्दस्त नुकसान का समाचार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी