ताजमहल के करीब से विमान गुजरने से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां हुईं अलर्ट

सोमवार, 28 फ़रवरी 2022 (22:36 IST)
आगरा। आगरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब ताजमहल के करीब से विमान निकला। विमान देख सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ताजमहल के यमुना किनारे की मीनार के करीब से विमान निकला है। इसे देखकर सीआईएसएफ के जवान और पर्यटक भी हैरान रह गए।
 
दरअसल, 'नो फ्लाई जोन' में विमान नहीं पहुंच सकता है। ताजमहल के आसपास ड्रोन उड़ाना भी बैन है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच-पड़ताल कर रही हैं कि ये हवाई जहाज आखिरकार कहां से आया? और इसे कौन उड़ा रहा था?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी