विकास दुबे की पत्नी और बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नौकर भी पकड़ाया

अवनीश कुमार
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (22:22 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हुए अपराधी विकास दुबे की पत्नी और नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने दबोच लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी विकास की पत्नी ऋचा और उसके बेटे को पुलिस ने को लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से गिरफ्तार किया है।

दोनों के साथ ही पुलिस ने विकास दुबे के नौकर को भी पकड़ा है। गौरतलब है कि 2 जुलाई की रात थाना चौबेपुर के अंतर्गत गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए तीन थानों की फोर्स पहुंची थी।

गांव पहुंचते ही हिस्ट्रशीटर विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसमें कानपुर पुलिस के 8 जवान शहीद हो गए थे व अन्य कई घायल हुए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में हाईअलर्ट जारी था और विकास दुबे के साथ उसकी पत्नी की भी तलाश पुलिस कर रही थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख