पंजाब में 'गुजरात', मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का इस्तीफा

शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (16:39 IST)
चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच मुख्‍यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। 
 
इससे पहले कैप्टन सिंह ने कहा कि पद से हटाना उनका अपमान होगा। उन्होंने सोनिया गांधी से भी बात की थी। माना जा रहा है कि शनिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नया नेता कैप्टन सिंह का समर्थक होगा या फिर पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी