सलमान का ड्राइवर अशोक पुलिस हिरासत में

बुधवार, 6 मई 2015 (14:12 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के ड्राइवर अशोकसिंह  को पुलिस ने बुधवार को झूठी गवाही देने के आरोप में पुलिस हिरासत में लिया है।
 
उल्लेखनीय है कि सलमान को बचाने के लिए अशोक ने अदालत में झठी गवाही देते हुए कहा था ‍कि दुर्घटना के समय गाड़ी वह चला रहे थे।
 
मुंबई की सेशन कोर्ट ने आज सलमान को हिट एंड रन मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी मानते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है।

वेबदुनिया पर पढ़ें