सम्भल के CO बोले- ईरान के लिए छाती पीट रहे लोग वहीं चले जाएं, कानून-व्यवस्था को लेकर दी चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 12 मार्च 2026 (18:35 IST)
सम्भल जिले की शहर कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज की तैयारी के सिलसिले में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने ईरान पर हो रहे अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को कथित रूप से ईरान जाने की सलाह दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 
ALSO READ: LPG किल्लत पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, 'घबराएं नहीं, उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी, LokSabha में दी पूरी जानकारी
सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें यह बात कहते सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में सम्भल के प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बुधवार को सम्भल कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज और ईद में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर आयोजित एक बैठक में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तंज किया।
ALSO READ: Lok Sabha में भारी हंगामा, राहुल गांधी ने LPG संकट के साथ छेड़ा 'Epstein Files' का मुद्दा, स्पीकर ओम बिरला ने लगाई फटकार
वह वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि साहब झगड़ा तो हो रहा है ईरान और इजराइल के बीच में, और वो (कई लोग) बीच में अपनी टांग फसाए पड़े हैं। छाती पीट रहे हैं। भाई अगर इतनी दिक्कत है तो आप जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ और जाओ लड़ो ईरान की तरफ से। 
ALSO READ: ईरान-इसराइल युद्ध का भारत पर असर : LPG की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

रील बनाने वालों को दी चेतावनी

वीडियो में पुलिस अधिकारी को यह भी कहते सुना जा सकता है कि दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है, और उस झगड़े का अगर हमारे देश में कानून व्यवस्था पर कोई असर पड़ेगा, तो हम फिर इलाज करेंगे, बहुत बढ़िया वाला। सिंह ने आगाह करते हुए कहा कि अलविदा जुमे की नमाज से पहले या उसके बाद किसी देश के विरोध में कोई नारेबाजी नहीं की जानी चाहिए और किसी तरह की कोई पट्टी भी नहीं लगायी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये चीजें हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारे यहां आकर कोई भी आदमी माहौल खराब करे। सिंह ने अपने बयान पर मीडिया से कहा कि उनका उद्देश्य अमन चैन कायम रखना है। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि विदेश की धरती पर जो हो रहा है उसे लेकर यहां माहौल खराब ना हो। Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी